चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट। – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार : हरिद्वार के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों में से एक चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर ले गई ।
सूचना अनुसार महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आज पंजाब पुलिस गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार पहुंची और गिरफ्तार कर लुधियाना ले गई है।
हरिद्वार की शांत धार्मिक गलियों में सैकड़ों साधु-संतों की मौजूदगी आम बात है,लेकिन इन्हीं के बीच एक ऐसा चेहरा भी था, जो श्रद्धा के नाम पर विश्वास तोड़ रहा था।ऐसे ही संतो के नाम को धूमिल कर रहे चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में पंजाब पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
इस घटनाक्रम के बाद चंडी देवी मंदिर प्रशासन ने खुद को इस मामले से अलग बताते हुए कहा कि यह महंत का व्यक्तिगत मामला है और मंदिर की गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत की एक युवती ने मोहाली थाने में रोहित गिरी के खिलाफ छेड़छाड़,मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकतों की शिकायत की थी।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने का झांसा दिया और व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान अनुचित व्यवहार किया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया।मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट में पेश न होने पर ग़ैर जमानती वारंट जारी होने पर महंत की गिरफ्तारी हुई है।
रोहित गिरी हरिद्वार के मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना होती है।हरिद्वार में दो विशाल पर्वतों पर मां भगवती के दो सिद्ध मंदिर स्थित है। इनमें से एक मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत पर है, जिसकी देखरेख मां मनसा देवी का ट्रस्ट करता है, जिसके अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी हैं,जो कि निरंजनी अखाड़े से आते हैं।

Post Views: 3

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks