Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के जिस मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की हुई जनसभा, उसका हुआ शुद्धिकरण, तेज हुई पॉलिटिक्स – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा जारी है. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा के बाद अब एक और विवाद खड़ा हो गया है. 11 अगस्त को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन ने कांग्रेस की जनसभा के बाद उस मंच का शुद्धिकरण किया जहां से खड़गे ने अपना भाषण दिया था. जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस को एक और मुद्दा मिल गया है. इसके जरिए भाजपा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारियों में जुट गई हैं. जिससे आगामी चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज हो सके. इसी क्रम में भाजपा के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा जारी है. इन दौरों के दौरान राष्ट्रीय नेता कहा एक और संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं तो वहीं दूसरी और जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के साथ विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है. साथ ही युवाओं को भरोसा दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश के रोजगार दिया जाएगा.
हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड शुद्धिकरणहल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा में बाद 11 अगस्त को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन ने मंच को शुद्ध करने के लिए शुद्धिकरण यज्ञ किया. संगठन के लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां पर एक राजनीतिक कार्यक्रम हुआ. जिसमें मंच से ऐसे नारे लगाए गए, जो यहां पर नहीं लगाए जाने चाहिए थे. ये एक सांस्कृतिक मंच है. ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम के लिए मंच न दिया जाए चाहे वो कोई भी राजनीतिक पार्टी हो। लिहाजा, मंच को शुद्ध करने के लिए शुद्धिकरण यज्ञ किया गया है.
मंच को शुद्ध किए जाने के लिए लिए गए शुद्धिकरण यज्ञ के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे लेकर हमला बोला है. गणेश गोदियाल ने कहा जब ये मामला सामने आया तो उन्होंने इसकी जानकारी ली. जिसके बाद पता पता चला कि ये लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा ये सब बातें मानवता को शर्मसार करती हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोबल, आत्मबल और उनकी इज्जत इन सबसे ऊपर है, लेकिन ये भाजपा की सोच को दिखाई है कि समाज के एक वर्ग के प्रति वो किस तरह की भावना रखते है.
भाजपा की सोच आज यहां तक रह गई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित है और वो मंच पर आए, इसलिए मंच का शुद्धिकरण होना चाहिए. जिसकी वो कड़ी निंदा करते है. साथ ही अपने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि इसका कड़ा विरोध किए जाए. गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में आने वाली भीड़ को रोकने वाले नैनीताल एसएसपी को ये नहीं दिखाई दिया कि वहां पर मानवता को शर्मसार करने वाले लोगों ने क्या किया? साथ ही उनका कृत्य क्या अपराध के दायरे में नहीं आता है? ऐसे में उनको इसका संज्ञान लेना चाहिए और एक्शन लेना चाहिए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

1 hour ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

9 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

12 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

13 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

13 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

13 hours ago