Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में शनिवार को हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम शहीद कैप्टन दीपक सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अनुपूरक बजट पर मुहर लगी। बता दें कि 21 अगस्त से भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसूत्र सत्र होना है। सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई विधेयकों को सदन के पटल पर रखने की तैयारी है।कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय21 अगस्त से गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट को प्रस्तुत करने को स्वीकृति।गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबन्धन प्रभाग के पत्र दिनांक 14.08.2024 द्वारा एनडीआरएफ तथा एसडीआरफ की दरों का पुननिर्धारण किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस हेतु प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।राज्य में नीति नियोजन से सम्बंधित संस्थान ‘स्टेट इंस्टिट्यूट फ़ॉर एम्पोवेरिंग एंड ट्रांस्फोर्मिंग उत्तराखंड (सेतु)’ के नाम को परिवर्तित कर भारत सरकार में गठित आयोग की तर्ज पर ‘स्टेट इंस्टिट्यूट फ़ॉर एम्पोवेरिंग एंड ट्रांस्फोर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग’ करने को स्वीकृति।उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग(समूह क, ख और ग)सेवा संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को स्वीकृति।उत्तराखंड राज्य प्रोटोकॉल(अराजपत्रित) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी।ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक वित्तीय प्रत्यावेदन को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में।राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में शासनादेश दिनांक 12 जून 2018 द्वारा मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक को ‘राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के 68 स्थायी कार्मिकों के आश्रितों को उनकी पात्रता, योग्यता व रिक्तियों के आधार पर संबंधित चीनी मिल में मृत्तक आश्रित के रूप में नियमानुसार सेवायोजित किया जाए’ की सीमा तक हटाए जाने का निर्णय लिया गया है।कांग्रेस विधायक 22 को विधानसभा में दर्ज कराएंगे विरोधअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 22 अगस्त को उत्तराखंड में भी पार्टी कार्यकर्ता क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दिन पार्टी के सभी विधायक भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में विरोध दर्ज कराएंगे।कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को 22 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के क्रम में वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के विरोध व प्रदर्शन के कार्यक्रम में सभी पार्टी नेता, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआइ और आइटी का दुरुपयोग सहन नहीं किया जाएगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…