Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ का रास्ता मरम्मत के बाद खुला, 15 दिनों से था बंद, तुरंत बना लें तीर्थ यात्रा का प्लान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Kedarnath Trek Route Repaired and Reopened For Pilgrims: केदारनाथ की यात्रा का प्लान कई श्रद्धालु बना रहे थे, लेकिन 31 जुलाई की रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद यहां जाने का रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. हालांकि 15 दिनों बाद यात्रा मार्ग का पूरी तह मरम्मत कर दिया गया और इस रास्ते को फिर से खोल दिया गया है. अब आप भी यहां जाने के प्लान बना सकते हैंकेदारनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरीकेदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ये बड़ी खबर है क्योंकि अगर बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो जाता है. उत्तराखंड अधिकारियों ने यहां बताया कि 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर भूस्खलन के मलबे के कारण 29 स्थानों पर रुकावट पैदा हो गई थी, जिसे बीते शुक्रवार यानी 16 अगस्त को बहाल कर दिया गया.260 मजदूरों ने की मेहनतअधिकारियों ने बताया कि लगभग 260 मजदूरों ने दिन-रात काम कर रास्ते की मरम्मत की और तीर्थयात्रियों के लिए इसे फिर से खोल दिया गया. उन्होंने कहा कि मार्ग की अब मरम्मत हो चुकी है, सिवाय कुछ स्थानों के जहां सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों को सड़क पार करने में मदद कर रहे हैं. 31 जुलाई को इस इलाके में भारी बारिश के बाद रास्ते पर कई जगह भूस्खलन हुआ था, जिससे हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए थे.हेलीकॉप्टर्स ने लोगों को रेस्क्यू कियाइंडियन एयरफोर्स और निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस कर्मियों ने लगभग एक सप्ताह तक चले बचाव अभियान के दौरान भिंबाली और लिंचोली सहित मार्ग पर फंसे 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. उत्तराखंड के सीएम (Pushkar Singh Dhami) पुष्कर सिंह धामी ने पूरे बचाव अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और इस दौरान कई बार रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

19 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

10 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

10 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

10 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

10 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago