उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित


माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
कोटद्वार।  उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल सिविलियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वित्त और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार फॉरएवर स्टार इंडिया (FSIA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का हिस्सा है, जहां देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और पेशेवरों का चयन किया जाता है।
एफएसआईए द्वारा दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए प्रतिभागियों का चयन राज्यवार किया जाता है। इसमें उद्यमिता, शिक्षा, प्रोफेशनल क्षेत्र और समाज में बहुमुखी प्रतिभा के जरिए अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को शामिल किया जाता है। चयन प्रक्रिया में देश की कई नामचीन हस्तियां ज्यूरी सदस्य के रूप में शामिल रहती हैं।

पुष्पा कुकरेती को “इंडिया की मोस्ट इन्फ्लुएंशियल सुपर वुमन – फाइनेंस और सोशल सेक्टर” श्रेणी में यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने माइक्रोफाइनेंसिंग के माध्यम से देश के छोटे स्ट्रीट वेंडर्स और जरूरतमंद लोगों तक उनकी छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। यह पहल भारत सरकार की उस प्राथमिकता से भी जुड़ी है, जिसमें छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
करीब 22 वर्षों के फाइनेंस एडवाइजरी सेक्टर के अनुभव के साथ पुष्पा कुकरेती ने अपने करियर की शुरुआत सामान्य पृष्ठभूमि से की। बिना किसी बिजनेस बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी मेहनत, जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वित्तीय क्षेत्र में पहचान बनाई। वह दो वित्तीय कंपनियों की स्थापना में फाउंडर मेंबर रही हैं और वर्तमान में एक माइक्रोफाइनेंस एनबीएफसी से जुड़ी हुई हैं। उनका उद्देश्य छोटे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर्स और जरूरतमंद लोगों को आसानी से माइक्रोफाइनेंस उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वर्तमान में वित्तीय छेत्र की कंसल्टेंसी कंपनी enhancer ग्रुप की फाउंडर मेंबर है ओर NBFC सेक्टर की एक अन्य कंपनी मै डायरेक्टर के रूप मै अपनी सर्विस दे रही है। यानी Enhancer group की फाउंडर मेंबर होने के साथ साथ NBFC मै डायरेक्टर के रूप मै अपनी सर्विसेज दे रही है। अपने कार्यों के जरिए वह आर्थिक समावेशन और समाज के निचले तबके तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

6 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

26 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

47 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

53 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago