Categories: hindiUttarakhand

राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, गुरुवार को अल्मोड़ा में जनसभा; कांग्रेस ने झोंकी ताकत – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। जनसभा के आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर भर में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे नगर में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।
पूरे नगर में राजनीतिक माहौलआगामी 4 जून को सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
सभा स्थल के चारों ओर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के स्वागत संबंधी पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी होर्डिंग्स चस्पा की जा रही हैं।
महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी की जनसभा 4 जून को सुबह 11 बजे सिमकनी मैदान में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

13 minutes ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

19 minutes ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

3 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

4 hours ago