Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
इन आठ जिलों में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

9 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

11 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

11 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

11 hours ago