Categories: hindiUttarakhand

उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग: गांववालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी; उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम रोशन था और वह पेशे से मोटर मैकेनिक था। वह बीते दिनों गांव की एक विवाहित महिला को शादी के लिए भगाकर ले गया था। इससे गांववालों में आक्रोश था।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चिन्यालीसौड़ बधाण निवासी रोशन लाल (34) पुत्र स्व. नैननाल गांव के कुछ लोगों के साथ शनिवार शाम को कुटेटी बैरियर की ओर घूमने गया था। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। उन्होंने जख्मी रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए।
उपचार के दौरान दम तोड़ा, इन लोगों पर मुकदमाउपचार के दौरान रोशन की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने थाना कोतवाली में आरोपी रामलाल, लखमा देवी, अर्जुन, विकास, मनोज, केशव और विरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। धरासू पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अर्जुन, विकास, विरेन्द्र और केशव को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन की चिन्यालीसौड़ में मोटर मैकेनिक की दुकान थी।
दो बच्चों की मां को भगा ले गया था अविवाहित रोशनमृतक के बड़े भाई संजय लाल ने बताया कि रोशन अविवाहित था। बीते 29 सितम्बर को रोशन गांव की एक महिला को भगाकर शादी के लिए ले गया था। उक्त महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने रोशन और महिला को स्यांसू बैरियर के पास पकड़ लिया। बताया कि गत एक अक्टूबर को एक आरोपी ने उन्हें फोन किया कि वह रोशन को कोर्ट भेज दें ताकि उक्त महिला का पति से तलाक कराया जा सके।
बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो फ्लाईओवर से कूदी किशोरीहरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में बड़ी बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो किशोरी ने हिल बाईपास फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है।
खड़खड़ी चौकी इंचार्ज नवीन नेगी ने बताया कि प्रमोद निवासी दुर्गा घाट की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार रात को बड़ी बहन ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया। इसके बाद किशोरी नाराज होकर हिल बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंच गई और छलांग लगा दी। फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज के अनुसार, घर में किशोरी की मां और चार बहनें हैं। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

11 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

11 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

12 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

12 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

12 hours ago