Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर: एक बार फिर केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध, 40 यात्रियों का रेस्क्यू – Uttarakhand

Rain havoc in Uttarakhand: Kedarnath Yatra route blocked once again, 40 passengers rescuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)केदारनाथ: उत्तराखंड के केदारनाथ में लगातार भारी बारिश के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ी से पत्थर और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक बार फिर मार्ग अवरोध हो गया। बता दें कि इस कारण 40 से 50 तीर्थयात्री स्लाइडिंग जोन के पास फंस गए थे। जिसके बाद उन्होंने रेस्क्यू द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही तुरंत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान के तहत सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।बारिश के कारण बढ़ी चुनौतीप्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मुनकटिया के पास पत्थरों की बारिश के कारण यात्रियों को निकालना एक बड़ी चुनौती थी। नदी नाले उफान पर हैं और मुनकटिया के पास लगातार स्लाइडिंग जोन पर बारिश और पत्थरों की बारिश हो रही है, जिससे मार्ग अवरोध हो गया है।रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमेंएसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन की मदद ली। टीमों ने पहाड़ी रास्ते से रस्सी के सहारे यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोनप्रयाग से किसी भी यात्री को केदारनाथ के लिए आगे नहीं बढ़ने दिया।चारधाम यात्रा पर असरचारधाम यात्रा जो मई के पहले हफ्ते से शुरू हुई थी, इस पर बारिश और भूस्खलन का गंभीर प्रभाव पड़ा है। केदारनाथ यात्रा में पहले रोजाना 24-25 हजार यात्री पहुंच रहे थे, लेकिन बारिश के कारण यह संख्या घटकर 16 हजार तक रह गई है। हेली सेवाएं भी मानसून के चलते बंद कर दी गई हैं।प्रशासन की अपीलप्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और खराब मौसम में यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

41 minutes ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

47 minutes ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

48 minutes ago

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू मामले में धामी की अपील, आरोप नहीं जांच के आधार पर हो फैसला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…

55 minutes ago

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

1 hour ago