Categories: hindiUttarakhand

होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी: कमरे में मिले तीन पुरुष और चार महिलाएं, ऑनलाइन होती थी डील – Uttarakhand

Prostitution was going on in the hotel: three men and four women were found in the room, deals were done onlineइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम ने एक होटल में छापा मारते हुए देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। टीम ने चार महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रोकर हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिये संचालित किया जा रहा था। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।पुलिस के अनुसार, डैंसो चौक के पास एचएमटी ग्रांड होटल में अनैतिक कार्य होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद बुधवार की दोपहर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की महिला एसआई राखी रावत, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी दीपक कुमार व सिडकुल थाने की पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा।कमरे खोलने पर चार महिलाएं और तीन पुरुष मौके पर मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान होटल मैनेजर अर्जुन निवासी बिजनौर, होटल मालिक तंजीम निवासी रावली महदूद और ग्राहक दीपक निवासी मंगलौर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं के नाम और पते गोपनीय रखे हैं। होटल संचालक व ब्रोकर नितिन निवासी ग्राम नन्हेड़ा थाना भगवानपुर फरार है।थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि होटल मालिक और मैनेजर व ब्रोकर की मिलीभगत से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था। ब्रोकर नितिन एक महिला को 25 से 30 हजार रुपये महीने पर रखता था।होटल एचएमटी ग्रांड से ही अन्य जगहों पर भी महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए भेजा जाता था। व्हाट्सएप से महिलाओं के फोटो ग्राहकों को भेजने के बाद डील होती थी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…

12 minutes ago

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का…

33 minutes ago

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

1 hour ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

2 hours ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

2 hours ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

2 hours ago