Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश ने तोड़ा कई साल का रिकॉर्ड, IMD ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहारादून; उत्तराखंड के देहारादून में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश ने पिछले 74 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा भी उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश आसमानी आफत के रूप में आ रही है. वहीं जम्मू कश्मीर में भी हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने उत्तराखड़ के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. यहां देहरादूर से लेकर कालसी और कोटा में रिकॉर्ड तोड बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टमौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी यिका गया है. इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग से लेकर चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है. यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पर्वतीय और मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
भारी बारिश ने मसूरी से लेकर माल रोड तक जलभरावभारी बारिश की वजह से मूसरी से लेकर माल रोड तक जलभराव हो गया है. शुक्रवार सुबह मसूरी में मौसम का मिजाज बदला गया. सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे धूप खिली. शाम को 5:00 बजे मौसम ने करवट ली और फिर से ताबड़तोड़ बारिश हुई. इसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगेमौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. आईएमडी की तरफ से रेड, ऑरेंज व ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. अतिवृष्टि से नुकसान कम से कम हो, इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जरूरी तैयारियों पूर्व से ही करने के निर्देश दिए हैं.
नदियों का जल स्तर खतरे से ऊपरउत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. इसकी वजह से कई आवासीय घरों में पानी घुस गया है. रातभर नदी किनारे रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्राचीन हनुमान मंदिर का निचला परिसर जलमग्न हो गया. गर्भ गृह में भी पानी भर गया है. ऐसी स्थिति में लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago