अभ्यर्थी psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं अपना परिणाम
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
UKPSC SI Cut Off 2025: देखें कैटेगरीवार कटऑफ
पदनाम / कैटेगरी कटऑफ (Marks)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)यूआर (UR) 205.66यूआर / यूएफ 179.23ईडब्ल्यूएस (EWS) 201.85ईडब्ल्यूएस / यूएफ 179.22ओबीसी (OBC) 198.80ओबीसी / यूएफ 175.41एससी (SC) 174.14एससी / यूएफ 168.55एसटी (ST) 189.39डीएफएफ 170.84ईएक्सएस 151.26
उपनिरीक्षक (अभिसूचना)यूआर (UR) 201.60यूआर / यूएफ 182.53ईडब्ल्यूएस (EWS) 195.24ईडब्ल्यूएस / यूएफ 177.95ओबीसी (OBC) 194.99ओबीसी / यूएफ 174.65एससी (SC) 167.78एससी / यूएफ 162.95एसटी (ST) 186.34ईएक्सएस 154.06
गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB)यूआर (UR) 190.16ईडब्ल्यूएस (EWS) 185.33ओबीसी (OBC) 186.34एससी (SC) 160.67एसटी (ST) 177.45डीएफएफ 163.46
कब हुई थी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज सत्यापन किया गया। अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा के अंकों और उम्मीदवारों की दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की गई है।
कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
गृह विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें शामिल हैं –
सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस व अभिसूचना): 108 पद
गुल्मनायक (PAC/IRB): 89 पद
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद
आगे की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा होगी। इसमें उनकी शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि शारीरिक माप परीक्षण और दक्षता परीक्षा पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुकी है। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों के आधार पर जारी होगी।
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…