हरिद्वार : जैल में हो रही थी रामलीला ! मैया सीता की खोज में गये वानर रूपी कैदी लापता – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार :दशहरे के इस पावन मौके पर जनपद हरिद्वार जेल से कैदियों की अजीबो गरीबों हरकत सामने आई है ।जहां एक तरफ लोग जेल प्रशासन की हंसी ठिठोली कर रहे हैं, वही यह सुरक्षा की दृष्टि से एक गंभीर मामला माना जा सकता है ।कैदियों के मनोरंजन और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए समय-समय पर जेल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।हरिद्वार जेल में भी पिछले चार सालों से 10 दिवसीय रामलीला कार्यक्रम चलता आ रहा है ।इस साल भी ये 10 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था । जिसके लिए कैदियों की लंबे समय से रिहर्सल भी हो रही थी ।शुक्रवार 11अक्टूबर 2024 को सीता मैया की खोज हो रही थी ,जिसके लिए कुछ कैदियों ने वानर का भेष धारण किया था ।सीता मैया की खोज की आड़ में दो कैदी गायब हो गये और हाई सुरक्षा द्वार के पास से सीढ़ी के सहारे दीवार फांद भाग गये ।रामलीला की व्यस्तता के कारण किसी का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया ।जब कैदियों की गिनती की गई तो सबके हाथ पांव फूल गए ,सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी लेने पर पता चला कि कैदी 22 फीट ऊंची दीवार को सीढ़ियों के सहारे कूद भागे है ।रिहर्सल की आड़ में इन कैदियों ने लंबे समय तक जेल की रैकी की थी जेल परिषद इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है ।जिसका फायदा उठा वो भाग गये ।कैदियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है।
पंकज हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह बाल्मीकी ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है।वहीं, राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन है।
Oplus_131072
बताते चले कि जेल 8 से 10 एकड़ में फैली है। यहां करीब 1400 कैदी बंद हैं। बताया जा रहा है कि जिमेदार अधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण ये लापरवाही हुई ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

3 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

3 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

4 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

4 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

4 hours ago