Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में शादी से लौट रही कार हादसे की शिकार, मच गई चीख-पुकार; तीन की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर। सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास एक आल्टो कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ। मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है।इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।120 वाहनों के किए चालान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 ई रिक्शा सीजविकासनगर में एसएसपी देहरादून के सख्त रुख का असर सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यातायात पुलिस के एक्शन मोड में आने पर 120 वाहनों के चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 ई रिक्शा सीज की गयी। एसएसपी अजय सिंह को देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शाओं के संचालित होने व उससे यातायात व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें मिल रही थी।जिस पर एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा व वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया अभियाननिर्देशों के अनुपालन में यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 120 वाहनों के चालान काटे गए, जिसमें 22 ई-रिक्शा सीज की गयी। 97 चालान एमवी एक्ट की धाराओं में किए गए। 65 सौ रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को हाईवे पर न चलने की हिदायत दी गई, साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के प्रति भी जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के अनुसार यातायात व्यवस्था सुधारने को चेकिंग अभियान चलता रहेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

4 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

5 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

5 hours ago