Skip to content
April 30, 2026
  • News in HIndi
  • News In English
My Uttarakhand News

My Uttarakhand News

Khabar uttarakhand Ki

Primary Menu
  • News in HIndi
  • News In English
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Ranikhet : रानीखेत जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज, सीएम को सौंपा गया ज्ञापन | HNN 24×7
  • #hnn24x7
  • #news
  • cm
  • Demand
  • district
  • hindi
  • memorandum
  • momentum
  • Ranikhet
  • submitted
  • उत्तराखंड

Ranikhet : रानीखेत जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज, सीएम को सौंपा गया ज्ञापन | HNN 24×7

Nandni sharma November 7, 2025 (Last updated: November 7, 2025) 1 minute read 0 comments
Ranikhet : रानीखेत जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज,

Ranikhet news : रानीखेत जिला बनाने की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ने लगी है। रानीखेत विकास समिति के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रानीखेत को जिला घोषित किया था, लेकिन 14 साल बाद भी वह घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। रानीखेत में जिला बनाए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रानीखेत विकास समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय लोग संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रानीखेत को जिला घोषित किया था।
लोगों ने आंदोलन को लेकर दी चेतावनी
 

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद पांडे ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 1956 में यह मांग उठाई थी और आज भी हम उसी सपने को साकार करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी ने कहा कि 25 साल बेमिसाल रानीखेत फटेहाल, जब पूरा उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब भी रानीखेत उपेक्षित है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को जिले और ब्लॉक बनाने चाहिए । उन्होंने कहा कि रानीखेत ड्रग फैक्ट्री तथा चौबटिया गार्डन की हालत खराब है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रानीखेत को जिला नहीं बनाया गया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। रानीखेत की जनता अब फिर एक बार अपने सपने को साकार होते देखने की उम्मीद में है।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

About The Author

Nandni sharma

See author's posts

Post navigation

Previous: RIMC Cadets participate in Uttarakhand’s 1st High-Altitude Marathon at Adi Kailash
Next: Portals of Third Kedar – Tungnath Temple – close for winters

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • hindi
  • उत्तराखंड

मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

shivani Rawat April 30, 2026 0
नगर निगम बोर्ड बैठक अहम फैसले, किन्नरों की बधाई राशि
  • Dehradun board meeting
  • Dehradun civic news
  • Dehradun mayor decision
  • Dehradun Municipal Corporation
  • dehradun news
  • Dehradun sanitation workers salary
  • hindi
  • Kinnar Badhai amount fixed
  • Saurabh Thapliyal
  • Transgender Badhai limit Dehradun
  • uttarakhand latest news
  • उत्तराखंड

नगर निगम बोर्ड बैठक अहम फैसले, किन्नरों की बधाई राशि तय, ₹5100 से ज्यादा मांगे तो होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

pooja Singh April 30, 2026 0
कई इलाकों ओर सड़कों के बदले नाम,क्लेमेंटाउन का नाम ‘शौर्य
  • British era names changed in India
  • Clement Town new name
  • Dehradun latest news
  • Dehradun name change
  • Dehradun road renaming
  • Garhi Cantt Board proposal
  • Garhi Cantt name change
  • hindi
  • Indian army cantonment renaming
  • Shaurya Nagar Dehradun
  • Uttarakhand News Today
  • उत्तराखंड

कई इलाकों ओर सड़कों के बदले नाम,क्लेमेंटाउन का नाम ‘शौर्य नगर’ करने का प्रस्ताव, गढ़ी कैंट बोर्ड ने पास किया प्रस्ताव – myuttarakhandnews.com

pooja Singh April 30, 2026 0

You May Have Missed

मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • hindi
  • उत्तराखंड

मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

shivani Rawat April 30, 2026 0
payment-salary
  • english
  • Uttarakhand news

Uttarakhand Wage Reform: Industries and Private Sector Workers Get Pay Boost – my uttarakhand news

shivani Rawat April 30, 2026 0
नगर निगम बोर्ड बैठक अहम फैसले, किन्नरों की बधाई राशि
  • Dehradun board meeting
  • Dehradun civic news
  • Dehradun mayor decision
  • Dehradun Municipal Corporation
  • dehradun news
  • Dehradun sanitation workers salary
  • hindi
  • Kinnar Badhai amount fixed
  • Saurabh Thapliyal
  • Transgender Badhai limit Dehradun
  • uttarakhand latest news
  • उत्तराखंड

नगर निगम बोर्ड बैठक अहम फैसले, किन्नरों की बधाई राशि तय, ₹5100 से ज्यादा मांगे तो होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

pooja Singh April 30, 2026 0
कई इलाकों ओर सड़कों के बदले नाम,क्लेमेंटाउन का नाम ‘शौर्य
  • British era names changed in India
  • Clement Town new name
  • Dehradun latest news
  • Dehradun name change
  • Dehradun road renaming
  • Garhi Cantt Board proposal
  • Garhi Cantt name change
  • hindi
  • Indian army cantonment renaming
  • Shaurya Nagar Dehradun
  • Uttarakhand News Today
  • उत्तराखंड

कई इलाकों ओर सड़कों के बदले नाम,क्लेमेंटाउन का नाम ‘शौर्य नगर’ करने का प्रस्ताव, गढ़ी कैंट बोर्ड ने पास किया प्रस्ताव – myuttarakhandnews.com

pooja Singh April 30, 2026 0
  • News in HIndi
  • News In English
  • News in HIndi
  • News In English
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.

Add My Uttarakhand News to your Homescreen!

Add