मां के नाम पेड़ लगाएं, धरती मां की सेवा करें- डॉ एसडी जोशी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत के बाद से बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। राज्य में सरकार के साथ ही कई सामाजिक संगठन इस अभियान को गति दे रहे हैं। लंबे समय से पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली रंत रैबार संस्था राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस अभियान को गति देने में लगी हुई है। संस्था द्वारा वर्तमान में गढ़वाल मंडल के विभिन्न इलाकों में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
रंत रैबार संस्था द्वारा इसी कड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज जोगीवाला बद्रीपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात फिजीशियन व कार्डियोलाजिस्ट डॉ एसडी जोशी ने अपनी मां स्वर्गीय बसंती जोशी की याद में पेड़ लगाया। इस मौके पर उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद रही। फिजीशियन डॉ एसडी जोशी ने कहा हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। इसलिए मां और धरती मां के सम्मान में हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। डॉ जोशी ने कहा अगर कोई पेड़ सूख जाये तो उसकी जगह नया पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस मौके पर विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के सचिव राकेश बिजलवाण भी मौजूद रहे। उन्होंने रंत रैबार संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। पिछले एक दशक में उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।
रंत रैबार संस्था के अमित अमोली व मुकेश कुकरेती ने कहा मेरा पेड़, मेरा दोस्त के नाम से उनका वृक्षारोपण अभियान लंबे समय से जारी है। व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ वन विभाग व उधान विभाग के सहयोग से उन्हें पेड़ उपलब्ध हो जाते हैं। जिसको वह खाली जगहों पर या फिर आम जनता की मांग के अनुरूप उनके क्षेत्र में लगाते आ रहे हैं। हाल ही मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जब ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई तो हमारी संस्था द्वारा आम जनता को इसके लिए जागरूक कर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक हमारी संस्था द्वारा लगभग 10 हजार फलदार व अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाये जा चुके हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। हाल ही मैं मन की बात कार्यक्रम में उन्होने कहा कि ‘मां’ के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही होगा, धरती मां की भी रक्षा होगी। धरती मां ही हम सबके जीवन का आधार है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम धरती मां का भी ख्याल रखें।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…