Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला काटा, मचा हडकंप – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)कालसी: उत्तराखंड के विकासनगर जिले के कालसी ब्लॉक के भराया गांव में मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई ने समय बड़े भाई का गला रेत दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि लूदर प्रकाश ने ही मामूली विवाद के बाद बड़े भाई हृदय प्रकाश की रात को सोते समय चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी थी। बाद में आरोपी ने परिजनों और पुलिस के सामने हृदय प्रकाश के आत्महत्या करने की कहानी गढ़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चापड़, चादर और वारदात के समय आरोपी के पहने खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।मालूम हो कि बीती नौ अगस्त की रात को कोतवाली विकासनगर से थानाध्यक्ष कालसी को सूचना मिली थी कि लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जिसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी भुवन पुजारा मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान हृदय प्रकाश पुत्र स्व. संतराम निवासी भराया धनपोऊ खत लखवाड़ के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों ने बताया कि हृदय प्रकाश ने कमरे में कुंडी लगाकर खुद का गला काटकर आत्महत्या की।एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर अगले दिन सुबह थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ भराया पहुंचे। कमरे को घटना के बाद धोने की बात पता चली। संदेह के चलते फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। ग्यारह अगस्त को मृतक के पुत्र दिनेश प्रकाश ने पिता की हत्या का मुकदमा कराया। परिजनों के बयानों से घटना के दिन घर पर मृतक के छोटे भाई लूदर प्रकाश के मौजूद होने की बात सामने आई। मंगलवार को मृतक के भाई लूदर प्रकाश को पूछताछ के लिए थाना कालसी बुलाया गया। पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बातें करना लगा। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूली।हृदयप्रकाश की हत्या मामले को लूदर प्रकाश के साथ ही घर के अन्य सदस्य भी दबाने के चक्कर में थे। कोई भी स्पष्ट रूप से कहने को तैयार नहीं हो रहा था। मृतक के बेटे ने भी जो तहरीर दी थी, उसमें भी उसने चाचा पर शक जाहिर नहीं किया था। लूदर प्रकाश ने भी हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

9 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

9 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

9 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

9 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

13 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

13 hours ago