Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मानवता को शर्मसार की खबर सामने आई है. जहां के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक विदेशी छात्रा के साथ दरिंदगी की गई. जानकारी के मुताबिक बीबीए में पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र ने ही छात्रा के साथ जबरदस्ती की थी. आरोपी का नाम मूसा है, वह दक्षिण सूडान का रहने वाला बताया जा रहा है. पूरी घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली में जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. जिसके आधार पर स्थानीय क्लेमेनटाउन थाने में जीरो एफआइआर पर मुकदमा दर्ज किया है.पार्टी के बाद हुई घटनाआपको बता दें कि विदेशी छात्रा देहरादून के नामी विश्वविद्यालय में बीकॉम की छात्रा है. शाम के समय विश्वविद्यालय की ही एक पार्टी में शामिल होने के लिए गई हुई थी. लेकिन रात को आरोपी जबरदस्ती होस्टल में घुसा और पीड़िता से जबरदस्ती करने लगा. जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. जिसका वह इलाज करवा रही है.देहरादून में नहीं करवाई शिकायत दर्जजानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही पीड़िता की मानसिक स्थिति सही नहीं है. यहां तक कि पीड़िता ने इसके बारे में देहरादून में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. बल्कि 30 अक्टूबर को पीड़िता ने दिल्ली के कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया है. पीड़िता की मेडिकल जांच अरुणा आसफ अली अस्पताल दिल्ली में कराई गई है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…