Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। बिजली जलाकर बिल नहीं भरने वालों के विरुद्ध ऊर्जा निगम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। इस दौरान टीम ने हल्द्वानी में 24 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, जबकि कैंप के माध्यम से 18 लाख रुपये की रिकवरी भी की। बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम अब सीधे उनका कनेक्शन काट रहा है। इस दौरान वितरण खंडों में विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर बकाएदारों से वसूली भी की जा रही है। रविवार को ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के बनभूलपुरा व तीनपानी आदि क्षेत्र में कैंप लगाकर दो लाख रुपये की वसूली की। साथ ही 11 बकाएदारों के कनेक्शन काटे।20 हजार से ऊपर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाईऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि वसूली के साथ ही 20 हजार से ऊपर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। फिर बाद में 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सोमवार को नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा, गौलापार स्थित लक्ष्मपुर चौराहा, बद्रीपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कैंप लगाया जाएगा, जो भी बकाएदार है वह कैंप में आकर बिजली बिल के रुपये दे सकता है। वहीं ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वेगराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण वितरण खंड में 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं, जबकि 15.5 लाख की वसूली उपभोक्ताओं से की गई है।बाजपुर में चार घरों में पकड़ी गई बिजली चोरीसंवाद सहयोगी, बाजपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनेक घरों में संयोजन चेक किए गए। चार घरों में चोरी से बिजली का उपयोग पाया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते टीम का गठन कर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।चोरी स बिजली का कर रहे थे उपयोगग्राम महेशपुरा निवासी जुल्फिकार अली पुत्र मुजफ्फर अली के घर पर 0.51 किलोवाट, ग्राम कनौरी निवासी उस्मान पुत्र नियाज अहमद के आवास पर 1.34 किलोवाट, शफी अहमद पुत्र नियाज अहमद के यहां 1.73 किलोवाट, मुड़िया पिस्तौर निवासी नसीम अहमद पुत्र नसीर अहमद के घर पर चोरी से बिजली का उपयोग होता पाया गया। इन सभी के विरुद्ध कोतवाली में मामला पंजीकृत करवाया गया है। टीम में एसडीओ ललित मोहन, अवर अभियंता प्रवीण प्रताप सिंह, लाइनकर्मी बीरबल प्रसाद आदि शामिल रहे।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…