Categories: hindiUttarakhand

मौसी के घर आई 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, नशे में मौसा ने की दरिंदगी की सभी हदें पार – Uttarakhand

11 year old innocent girl who came to her aunt’s house was raped, drunk uncle crossed all limits of brutalityइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। बनभूलपुरा में माैसी के घर आई 11 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत मौसा ने वारदात को अंजाम दिया। मासूम की हालत गंभीर है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बनभूलपुरा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन का कुछ महीनों पहले बच्चा हुआ था। गुरुवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची वही रूक गई। इसीके संग दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर स्वजन उठे तो आरोपित फरार हो गया। बाद में बच्ची ने पूरी कहानी मां को बताई। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मासूम के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।नशा तस्कर गैंगस्टर शराफत गिरफ्तारबनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्कर गैंगस्टर शराफत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारी हो गई है। जबकि गिरोह का सरगना पहले से जेल में बंद है। स्मैक, चरस इंजेक्शन और मार्फिन जैसी नशीली दवाओं के जरिए युवाओं को बर्बाद करने वाले अमन सिद्दकी गिरोह के चार सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी।थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा गफूर बस्ती निवासी अमन सिद्दकी कई सालों से नशे का कारोबार कर युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। उसने इस कारोबार को बढ़ाने के लिए पांच लोगों का गैंग बनाया है। उसके जेल में बंद होने के बाद गैंग में शामिल शुऐब और उसकी पत्नी साजिया, शराफत और आसिफ नशे के कारोबार को बढ़ा रहे थे।पुलिस ने चारों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शुऐब व उसकी पत्नी साजिया को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को शराफत को गिरफ्तार किया। आसिफ की तलाश की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago