Categories: biharhindiUttarakhand

उत्तराखंड हिमस्खलन में बिहार के 11 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, कटिहार का लड्डू अब भी लापता – Uttarakhand

11 workers from Bihar rescued safely in Uttarakhand avalanche, Laddu from Katihar still missing11 workers from Bihar rescued safely in Uttarakhand avalanche, Laddu from Katihar still missingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड हिमस्खलन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. चमोली के पास माणा गांव में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में 55 मजदूर फंस गए. इनमें 11 श्रमिक बिहार के रहने वाले भी थे. हादसे के बाद कुल 46 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. पिछले दो दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कुछ मजदूरों की मौत इस हादसे में हो गयी है. कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं. जबकि बिहार के कटिहार का एक युवक इस हादसे के बाद से लापता बताया जा रहा है. कुल पांच श्रमिकों की तलाश रविवार को भी जारी है.55 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारीदरअसल, इस इलाके में भारी बर्फबारी हो रही थी. इस वजह से मोली-बद्रीनाथ हाइवे पर बीआरओ के 55 मजदूर पांच कंटेनर हाउस में रूके हुए थे. तभी बर्फ का पहाड़ खिसक गया. जिसके कारण तमाम मजदूर इसकी जद में आ गए. शनिवार की सुबह से ही बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.बिहार के 11 मजदूर फंसे, कटिहार का लड्डू लापताबिहार के 11 मजदूर इस हिमस्खलन के बाद यहां फंसे थे. जिसमें नरकटियागंज के पिंटू कुमार को बचा लिया गया है जो वहां जेनरेटर चलाने का काम करता था. लेकिन कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बहरखाल पंचायत के शादलपुर कला के वार्ड संख्या 13 का रहने वाला लड्डू पंडित (30 वर्ष) अभी भी लापता है.जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था लड्डू, फोन बता रहा स्विच ऑफकटिहार जिले का निवासी लड्डू पंडित उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक सड़क निर्माण कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था. 28 फरवरी के बाद से लड्डू का फोन स्विच ऑफ बता रहा है और इस घटना के बाद लड्डू के परिवार के लोग अनहोनी को लेकर डरे हुए हैं.तीन कंटेनर लापता, 13 मजदूरों की खोज जारीरेस्कयू ऑपरेशन में सेना के चार हेलीकॉप्टर समेत ITBP,BRO,SDRF और NDRF के 200 से अधिक जवान लगे हुए हैं. आठ फीट बर्फ और लगातार हो रही बर्फबारी व जीरो से नीचे का तापमान रेस्क्यू को और मुश्किल बना रहा है. हिमस्खलन में दबे मजदूरों को निकालने की तमाम कोशिशें हो रही है. अबतक 13 मजदूरों का कोई पता नहीं चल सका है. पांच कंटेनर का पता करके मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तीन कंटेनर का पता नहीं चल सका है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago