हरिद्वार। एक किशोरी से उसके पिता का दोस्त छह माह से दुष्कर्म करता रहा। पत्नी की मौत के बाद आरोपित ने दोस्त की बेटी को अपने बच्चों की देखभाल के लिए घर पर रखा था। ज्वालापुर कोतवाली में पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पथरी थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की दिलशाद निवासी कासमपुर बोडाहेडी पथरी से दोस्ती थी। दिलशाद की पत्नी का इंतकाल हो गया था, इसलिए उसने अपने दोस्त से बेटी को उसके बच्चों की देखभाल के लिए भेजने की बात कही।
दोस्त पर विश्वास कर पिता ने छह माह पूर्व अपनी 14 वर्षीय बेटी को बच्चों की देखभाल के लिए रवाना कर दिया। आरोप है कि पिता के दोस्त ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कई माह तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा। किशोरी के मुंह खोलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। दो दिन पहले किशोरी अपने घर पहुंची तो आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पथरी क्षेत्र होने के चलते मुकदमे को जांच के लिए पथरी थाने ट्रांसफर कर दिया गया है।
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…