Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बीती शाम मौसम का मिजाज बदल गया. देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग की ने उत्तराखंड में 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश कि संभावना है. वहीं, पौड़ी, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की है संभावना.देहरादून के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देहरादून में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 31 मार्च को भी देहरादून में ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 01 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.नैनीताल के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो नैनीताल में भी 31 मार्च तक ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 31 मार्च को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो 01 अप्रैल को नैनीताल में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ गरज और बिजली चमकने सी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.अल्मोड़ा के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज यानी 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अल्मोड़ा में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है. कल यानी 31 मार्च को भी अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…