ताबीज से बीमारी ठीक कराने का झांसा देकर दिल्ली की एक महिला को हरिद्वार बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे शराब पिलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया और अब उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। साथ ही, इनकार करने पर पति को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़िता ने इस संबंध में पहले दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, घटनास्थल हरिद्वार होने के चलते ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी महिला लंबे समय से बीमार थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उस पर साये का असर होने की बात कहे जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इस बीच सोनू सिंह नाम का युवक, जो दिल्ली के सुभाषनगर का रहने वाला बताया गया है, महिला के संपर्क में आया। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि हरिद्वार में विशेष ताबीज बनवाने से उसकी बीमारी दूर हो सकती है।
पीड़िता के मुताबिक, 28 नवंबर को सोनू सिंह उसे हरिद्वार लेकर आया। इस दौरान उसकी बुआ की बेटी और सोनू का एक दोस्त भी साथ था। हरिद्वार पहुंचने के बाद आरोपी महिला को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कहीं से ताबीज लाकर उसे वापस दिल्ली ले गया।
महिला का यह भी कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और पति को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। धमकियों के चलते वह बेहद तनाव में है और उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…