Categories: biharhindiUttarakhand

‘उसकी जीभ काट लेंगे’, ‘साहू को बिहार लाने को 10 लाख इनाम देंगे’; बिहारी लड़कियों पर बयानबाजी से बढ़ा बवाल – myuttarakhandnews.com

पटना: उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक कथित बयान ने बिहार में सियासी उबाल ला दिया है। गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार की लड़कियों के विवाह को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। शनिवार को राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए।
क्या है विवादित वीडियो?सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा शासित राज्य की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू कुछ युवकों से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर युवकों की शादी की चर्चा करते हुए सुझाव दे रहे हैं कि बिहार की लड़कियों से कम कीमत (20-25 हजार) पर शादी की जा सकती है। इस टिप्पणी को बिहार की गरिमा और नारी शक्ति के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।
पप्पू यादव और विधायक आईपी गुप्ता का सख्त रुख
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों का अपमान करने वालों की जुबान काट देनी चाहिए। ऐसे लोगों को या तो कानून कड़ी सजा दे या फिर उनकी जुबान खींच ली जाए। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि गरीबी जैसे गंभीर मुद्दों का मजाक उड़ाकर कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं। वहीं, विधायक आईपी गुप्ता ने आक्रोश जताते हुए घोषणा की कि जो कोई भी गिरधारी लाल साहू को बिहार लेकर आएगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
आरजेडी का प्रदर्शन और पुतला दहन
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी प्रवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के स्वाभिमान और यहां की बेटियों के मान-सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यह विरोध एक संदेश है कि बिहार ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

6 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

27 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

48 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago