Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में चूहों का कहर! मॉल रोड से लेकर झील किनारे रोड और इमारतों की दीवारों में सुराख, ढहने का खतरा – Uttarakhand

Rats wreak havoc in Nainital! From Mall Road to the lakeside road, there are holes in the walls of buildings and there is a danger of collapseइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में चूहों की बढ़ती संख्या से सड़कों, इमारतों और नैनी झील के चारों ओर की रिटेनिंग दीवारों को संरचनात्मक नुकसान हो रहा है। इससे निवासियों और अधिकारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। ये चूहे बुनियादी ढांचे में सुराख कर रहे हैं, जिससे सड़कों और दीवारों में दरारें आ रही हैं। यह समस्या खासकर मॉल रोड और आवासीय क्षेत्रों में बढ़ी है।स्थानीय लोग और व्यापारी बताते हैं कि उन्होंने भारी नुकसान उठाया है। और कुछ का डर है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उनके घरों और दुकानों के ढहने की आशंका भी है। रिटायर्ड प्रधानाचार्य कला जोशी ने बताया,’मेरे घर के पास वाली सड़क को चूहों ने पूरी तरह से खोद डाला है। रिटेनिंग दीवार कभी भी गिर सकती है।’एक वस्त्र व्यापारी कैलाश ने कहा कि चूहों ने उनके स्टोर के माल को नुकसान पहुंचाया है और उनके घर की रिटेनिंग दीवार में भी सुराख करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दीवारों में दरारें हैं, खाए हुए बिजली के तार हैं। और अब सड़कें भी प्रभावित हो रही हैं। नुकसान और बढ़ रहा है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि शहरी इलाकों में विस्तार और जलवायु परिवर्तन इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। बॉटनी के प्रोफेसर ललित तिवारी ने कहा कि जब इनके प्राकृतिक आवासों में रहने योग्य स्थिति नहीं रहती, तो चूहे गर्म जगहों की तलाश करते हैं। जलवायु परिवर्तन और शहरी विकास इन्हें मानव बस्तियों की ओर खींच सकता है।नगरपालिका प्रशासन ने इस समस्या का संज्ञान लिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि यह जांच की जाएगी कि क्या नुकसान केवल चूहों के कारण हो रहा है? उन्होंने कहा कि हमारी टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सक्रिय रूप से निरीक्षण करेंगी। सड़कों और इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।TOI से बात करते हुए एक निवासी ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों से तत्काल चूहा नियंत्रण अभियान शुरू करने की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक शांत और भीड़ से अछूते क्षेत्रों में बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार चूहों को अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में घुसने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

3 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

4 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

23 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

24 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

45 minutes ago

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

1 hour ago