Categories: hindiUttarakhand

‘फ्री फायर’ गेम पर हुई युवक से दोस्ती, रातोरात घर से भाग गईं उत्तराखंड की दो लड़कियां… पुलिस ने पंजाब से किया बरामद – Uttarakhand

Two girls from Uttarakhand fled from their homes overnight after befriending a young man on the game ‘Free Fire’… Police recovered them from Punjabइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. राज्य में ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बने दोस्त से मिलने के लिए दो नाबालिग लड़कियां घर से भाग गई. हालांकि उत्तराखंड पुलिस ने दोनों को पंजाब से बरामद कर लिया और उन्हें उनके घर वालों को सौंप दिया.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों की उम्र 13 और 17 साल है. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोनों नाबालिग लड़कियों को पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर पकड़ा गया. इसके बाद उन्हें उनके घरवालों को सौंप दिया गया.मामला दर्ज करके जांच कर दी शुरूपुलिस ने बताया कि राज्य के विकास नगर में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके साथ रहने वाली उनकी 13 साल की भतीजी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 साल की सहेली दो फरवरी को बिना बताए घर से चली गई हैं और तब से गायब है. युवक ने बताया कि काफी तलाश के भी उनका पता नहीं चला है. ऐसे में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज और जांच शुरू कर दी.राजपुरा बस स्टैंड पर मिली लड़कियांलड़कियों की तालाश के लिए पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिगों के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व दोस्तों से पूछताछ की. साथ ही आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश की. पुलिस ने बताया कि दोनों गुमशुदा लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए भी ढूंढा गया. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि दोनों हरियाणा के अंबाला में हैं, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची लड़कियों ने अपनी लोकेशन चेंज कर दी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सर्विलांस से उनके पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर होने का पता चला, वहां पहुंचकर पुलिस ने उन दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया.परिजनों को सौंप दियापुलिस ने बताया कि लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वो दोनों ऑनलाइन ‘फ्री फायर’ गेम के दौरान बने दोस्त से मिलने के लिए आई थीं. साथ ही बताया कि दोनों ने किसी भी तरह का आपराधिक काम करने से मना कर दिया. ऐसे में पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

7 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

14 hours ago