Himachal orange alert: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी अब पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों के लिए आफत बन चुकी है। हालात ऐसे हैं कि हिमाचल प्रदेश में कुल 835 सड़कें बंद कर दी दई है, जिसमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल है। ऐसे में अंजादा लगाया जा सकता है कि जो लोग बर्फबारी देखने पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं, उन्हें कितनी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों की इस वक्त किया स्थिति है इसको लेकर जगह जगह से वीडियो भी सामने आ रहे हैं। कई जगह तो 24 घंटे से ज्यादा हो गया अभी तक जान लगा है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 835 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थिति आफत बन गई है, सबसे ज्यादा प्रभावित जिले लाहौल और स्पीति में 282 सड़कें बंद, जिसमें NH-3 (लेह-मनाली) और NH-505 (काजा-ग्राम्फू) शामिल है, जहां भारी बर्फबारी के बाद सकड़ें बंद करनी पड़ी और पर्यटक भी ट्रैफिक में फंसे हैं।
शिमला में 234 सड़कें बंद, घरों में बिजली भी गुलताजा मिली जानकारी के मुताबिक, शिमला में 234 सड़कें प्रभावित बताई जा रही है। मंडी में 110, चंबा में 78, कुल्लू में 65 (NH-305 सहित), सिरमौर में 41, किन्नौर में 18, कांगड़ा में 4 और ऊना में 3 सड़कें बंद है। प्रशासन भी लगातार बर्फ हटाने का काम कर रहा है। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में मुश्किलें बनी हुई हैं। बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में 1,942 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इससे हजारों घरों में बिजली गुल है। शिमला जिले में 789 ट्रांसफार्मर प्रभावित है। सिरमौर में 354, मंडी में 284, चंबा में 277, कुल्लू में 174, लाहौल-स्पीति में 27 और सोलन में 23 ट्रांसफार्मर ठप बताए जा रहे हैं, जिससे घरों में लाइट भी नहीं है।
लंबे वीकेंड के चलते पहाड़ों में पहुंची भारी भीड़बिजली विभाग की टीमें बहाली का काम कर रही हैं, लेकिन बर्फ के कारण पहुंचना मुश्किल हो रहा है। लंबे वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के कारण मनाली, शिमला समेत सभी पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वीडियो सामने आ रही है, जिसमें दिख रहा है कि गाड़ियां 24 घंटे से एक जगह पर खड़ी हैं, उन पर बर्फ जम गई है। कई पर्यटकों को पैदल चलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। जाम की वजह से होटल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
सड़कों पर बढ़ी फिसलन, बरतें सावधानी!IMD के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार (28 जनवरी) से और भी भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार (26 जनवरी) को ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि ज्यादातर जगहों पर मौसम सूखा रहा, वहीं ताबो में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटकों से अपील है कि जरूरत न होने पर यात्रा से बचें, सड़कों पर फिसलन ज्यादा है, सावधानी बरतें। वहीं, प्रशासन ने मशीनें तैनात की हैं, लेकिन मौसम खराब होने से सड़कों को खोलने में भारी परेशानी हो रही है।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…