Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नौ जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, अलर्ट पर प्रशासन – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के कई जिलों भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. नदी नाले उफान पर है और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं से रास्ते बंद हो गए हैं. मौसम विभाग ने आज 14 अगस्त गुरुवार को भी भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के चलते प्रदेश के नौ जिलों में आज स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है.मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के सभी जिलों भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट है.उत्तराखंड के नौ जिलों में छुट्टी का ऐलानमौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कल 14 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के आदेश दिए है. प्रशासन ने आदेशों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.बारिश की वजह से नदी-नाले उफान परबारिश की वजह से प्रदेश में तमाम नदी, नाले उफान पर चल रहे हैं. प्रशासन की ओर से लोगों नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है. ऐसे मौसम में यहां जाना बेहद ख़तरनाक हो सकता है. बारिश के चलते भूस्खलन होने की भी आशंका बनी रहती है. लोगों से बहुत जरुरी न हो तो अपने घर में ही रहने को कहा गया है. पहाड़ी इलाकों में भी यात्रा करने से बचने को कहा है.मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 15 और 16 अगस्त को भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है. बारिश के लिहाज से अगले 72 घंटे प्रदेश के लिए बहुत भारी हैं. ख़राब मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रही है. बारिश की चेतावनी को दिखते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम की यात्रा को रोका गया है. हेमकुंड साहिब यात्रा पर भी रोक लगाई गई है.उत्तराखंड में इन दिनो बारिश आफ़त बनकर बरस रही है. जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. आपदा प्रबंधन टीमों को प्रदेश के तमाम संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की आपदा से बचा जा सके.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago