Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के इस पहाड़ी जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, टोल फ्री नंबर जारी – Uttarakhand

Red alert for heavy rain in this hilly district of Uttarakhand, toll free number issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नई टिहरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की आरे से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (रविवार) को राज्य के कई जनपदों सहित टिहरी जिले में कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 21 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा, वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया। जबकि 22 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अतितीव्र दौर की संभावना के चलते आरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला कार्यालय टिहरी के प्रभारी अधिकारी स्नेहिल कुंवर सिंह ने जनपद क्षेत्र सभी अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा व आवागमन में नियंत्रण बरतने को कहा है।20 व 22 जुलाई को आरेंज अलर्टसाथ ही किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आपदा-प्रदान करने, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने, किसी भी मोटर मार्ग के अवरूद्ध होने और विद्युत, पेयजल आदि सेवा बाधित होने की दशा में उसे तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने, ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाए रखने, संवेदनशील ग्रामों, क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सभी तहसीलों, थानाें, चैकियों, अग्निशमन केंद्रो को आपदा संबंधित उपकरणों व वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने को कहा गया है।किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अपना मोबाइल फोन स्विच आफ न रखने, उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था करने और आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट सहित अन्य आवश्यक उपकरण व सामग्री अपने वाहनों में रखने के लिए कहा गया है।इस दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी व सुरक्षा बरतने, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने, प्रमुख नदियां, सहायक नदियों व मौसमी नालों का जलस्तर का सतत अवलोकन करने और खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले ही नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने के लिए अवगत कराने को कहा गया है।इसके साथ ही भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करने, जिला पंचायतराज विभाग की ओर से पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह चेतावनी प्रसारित कराने और नगर व कस्बाई क्षेत्रों में नालियों, कलवों के अवरोधों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।टोल फ्री नंबरइसके अलावा सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, आपदा नियंत्रण कक्ष टिहरी के फोन नंबर 01376-234793, 233433, टोल फ्री नंबर 01376-1077, मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

10 minutes ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

15 minutes ago

Minister Ganesh Joshi attends ‘Hamro Dashain Cultural Festival’, Honours Veer Naris and Ex-Servicemen

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…

22 minutes ago

Kasiga School Hosts Inter House Cross Country Championship- 2026

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…

33 minutes ago

Governor Lt Gen Gurmit Singh bids farewell to Lok Bhavan on completion of tenure

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…

43 minutes ago

Biography of Jayaprakash Narayan launched

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: The Book “Jayaprakash Narayan: The People’s Leader” by…

54 minutes ago