केदारनाथ धाम यात्रा से पहले घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण शुरू , बीमा शुल्क बढ़ा, – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने से पहले यात्रा तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। पैदल मार्ग पर सवारी और सामग्री ढोने वाले घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण को लेकर पशुपालन विभाग ने 26 से 28 फरवरी तक पहले चरण का रोस्टर जारी कर दिया है। होली के बाद दूसरे चरण का रोस्टर जारी किया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 27 फरवरी को चंद्रापुरी व सिद्धसौड़ तथा 28 फरवरी को घंघासू बांगर और बक्सीर में पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन इस बार करीब पांच हजार घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति देगा।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही मिलेगा पंजीकरण
केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, माइक्रो चिपिंग, टैगिंग, रक्त सैंपलिंग और पशु बीमा अनिवार्य किया गया है। मेडिकल प्रमाणपत्र और बीमा दस्तावेज पूरे होने के बाद ही जिला पंचायत पंजीकरण और लाइसेंस जारी करेगी।
बीमा शुल्क को लेकर संचालकों में नाराजगी
राउंलेक क्षेत्र में बीमा शुल्क बढ़ने को लेकर घोड़ा-खच्चर संचालकों में नाराजगी है। संचालकों का कहना है कि इस बार बीमा राशि दोगुने से अधिक हो गई है और विभाग अनिवार्य रूप से बीमा कराने का दबाव बना रहा है। उनका तर्क है कि बीमा स्वैच्छिक होना चाहिए।
राउंलेक और मनसूना में स्थिति
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊखीमठ डॉ. सतेंद्र सिंह यादव और रुद्रप्रयाग के डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि राउंलेक में लगभग 300 घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर माइक्रो चिपिंग की गई है, लेकिन बीमा शुल्क जमा न होने के कारण लाइसेंस जारी नहीं हो सके। वहीं मनसूना में 172 घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 143 का बीमा पूरा होने पर लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
यात्रा सीजन से पहले प्रशासन और पशुपालन विभाग की यह कवायद श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 minute ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

22 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

43 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago