उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी और बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड मौसम अपडेट। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और हल्की बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) की चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे पहाड़ों में ठिठुरन लौटने की उम्मीद है।
मैदानी इलाकों में गर्मी का असर
वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बनी रहेगी। राजधानी देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4 और 3 डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के दौरान मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी का सिलसिला अभी जारी रहेगा।
होली से पहले मौसम का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ
28 फरवरी के बाद यह विक्षोभ कमजोर होगा और 1 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन होली (4 मार्च) से ठीक पहले 3 और 4 मार्च को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे होली के दिन बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
अगले सात दिन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
पर्यटकों के लिए पर्वतीय इलाकों की यात्रा रोमांचक हो सकती है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना आवश्यक है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

40 minutes ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

1 hour ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

1 hour ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

1 hour ago

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

4 hours ago