मन की बात से मिला राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश : रेखा आर्या –

 
सोमेश्वर,  प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  सोमेश्वर स्थित अपने निजी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
 
इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्होंने नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन किया, वहीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सफलता को सामने लाकर आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती दी।
 
रेखा आर्या ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और सभी को इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
 
इस अवसर पर महेश नयाल, सुंदर राणा, भुवन जोशी, कृष्णा भंडारी, शंकर बिष्ट, सुरेश बोहरा, मोहन बोहरा, कमल गिरी, दिलीप सिंह रौतेला, विनोद मेहरा, भूपाल मेहरा, प्रकाश राम, चंदन बोहरा, प्रकाश बिष्ट, रवि कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

30 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

1 hour ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago