युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या  –

 
 
सोमेश्वर/अल्मोड़ा, सोमेश्वर में  आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में आसपास के महाविद्यालयों समेत हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और हजारों युवाओं ने शहीदों को नमन किया।
 
रविवार को सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और हजारों युवा सोमेश्वर स्थित स्वतंत्रता सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कारगिल व अन्य युद्धों में देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पर पहुंचे।
 
युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है, क्योंकि युवाओं की सबसे अधिक आबादी हमारे देश में रहती है ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस अभियान को हमारी युवा शक्ति ही अंजाम तक पहुंचाएगी।
 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवाओं का हित केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अब तक 30,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और आने वाले कुछ महीनो में इस संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है।
 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, युवा मोर्चा प्रभारी पूरन नगरकोटी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, जिला महामंत्री चंदन बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताकुला राजेंद्र कैड़ा, शंकर बिष्ट, मनोज भाकुनी, मिथिलेश वर्मा, दीवान नेगी, भूपेंद्र भोज, नरेंद्र नेगी, निकेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

4 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

4 hours ago