उत्तराखंड में रिश्ते हुए तार-तार 13 वर्षीय बहन से भाई ने किया दुष्कर्म; पांच माह की गर्भवती हुई नाबालिग – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Relationships torn apart in Uttarakhand, brother raped his 13 year old sister; minor became five months pregnant

Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील क्षेत्रांतर्गत रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके ही फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बालिका पांच माह की गर्भवती हो गई। आरोपित के विरुद्ध पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।डीडीहाट तहसील क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका बीते शनिवार को रोज की तरह स्कूल गई हुई थी। इस बीच उसे अचानक उल्टी होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजन उसे तत्काल थल क्षेत्रांतर्गत गोचर अस्पताल लेकर गए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसके पेट में पांच माह का गर्भ ठहरने की बात सामने आई। यह बात सुन स्वजन के होश उड़ गए।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाबालिका से जबरन पूछने पर उसने बताया कि पांच माह पूर्व वह गर्मी की छुट्टियों में अपने बुआ के घर गई हुई थी। जहां बुआ के लड़के ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना लिए। जिस पर स्वजन ने थल थाने में आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित गोलू पुत्र, प्रेम राम पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023/65/1 और 5/61 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि इस मामले की विवेचना एसआइ प्रियंका मौनी द्वारा की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks