उत्तराखंड। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ गहराते बिजली संकट के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को मध्यम अवधि के तहत खरीदी गई 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त बिजली मिलने पर सहमति बन गई है।
मार्च महीने में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने लगा था। यूपीसीएल के ताजा आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। महीने की शुरुआत में जहां उत्पादन 90 लाख यूनिट था, वह 15 मार्च तक घटकर 59 लाख यूनिट रह गया।
500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू
उत्पादन में करीब 35 प्रतिशत की कमी से ऊर्जा निगम की चिंता बढ़ गई थी। इसी के चलते यूपीसीएल ने मीडियम टर्म टेंडर के माध्यम से 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, जिसकी आपूर्ति अब शुरू हो गई है। इससे रोजाना बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।
केंद्र से भी मिलेगी अतिरिक्त बिजली
राज्य सरकार की मांग पर केंद्र से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने पर भी सहमति बन गई है। इसके तहत अप्रैल महीने में 100 मेगावाट और मई में 300 मेगावाट बिजली केंद्र के गैर-आवंटित कोटे से दी जाएगी।
बढ़ती मांग बनी चुनौती
पिछले वर्ष प्रदेश में बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट प्रतिदिन से अधिक पहुंच गई थी। ऐसे में इस वर्ष भी गर्मी बढ़ने के साथ मांग में और इजाफा होने की संभावना है। ऊर्जा विभाग का कहना है कि मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Post Views: 1
Post navigation
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…