Categories: hindiUttarakhand

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, शीतलहर के बीच 5 फीट तक बर्फ जमीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन के साथ तीर्थयात्रा की तैयारियों पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। रविवार को अचानक बदले मौसम से पहाड़ बर्फ की चादर में लिपटे हुए हैं। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में पांच फीट तक बर्फ जमा हो गई है।
गोविंद घाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि आगामी यात्रा सीजन को लेकर ट्रस्ट और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। मौजूदा मौसम और व्यवस्थाओं का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों ने सहमति से 23 मई को कपाट खोलने का फैसला किया।
हेमकुंड साहिब सिखों के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। मान्यता है कि यहां दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने अपने पूर्व जन्म में तपस्या की थी। इसका उल्लेख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित दशम ग्रंथ के ‘विचित्र नाटक’ अध्याय में भी मिलता है।
पांच फीट तक बर्फ जमीइस समय बिगड़ते मौसम के बाद पहाड़ शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि के साथ पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में पांच फीट तक बर्फ जमा है। हेमकुंड साहिब हिमालय की मनोरम पर्वत श्रृंखलाओं के बीच समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ से ढकी चोटियों और शांत वातावरण के बीच स्थित यह गुरुद्वारा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।
हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैंहर वर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। यह तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यात्रा सीजन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और सेवा के लिए आते हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 5 अक्टूबर से रुड़की में रैली, देखें पूरा शेड्यूल – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…

29 minutes ago

सहारनपुर से चोरी नवजात उत्तराखंड में बरामद, 250 CCTV कैमरों को खंगाल कर पुलिस पहुंची महिला के पास – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…

1 hour ago

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम: राम माधव, मेनन और बांसुरी की तिकड़ी संभालेगी कमान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व भाजपा ने प्रदेश प्रभारी…

2 hours ago

CM flags-in mountaineering expeditions of NIM – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami flagged- in four successful mountaineering expeditions…

2 hours ago

उत्तराखंड में पत्नी ने बनाया तलाक का मन तो पति ने कर दिया मर्डर, सिर और पेट में मारी गोली – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में बीती 21 सितंबर को महिला की गोली…

3 hours ago