जानेमाने पत्रकार नवल खाली ने बद्रीनाथ सीट पर ठोकी ताल !! – myuttarakhandnews.com


गोपेश्वर : 21जून2024 को बद्रीनाथ सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में पत्रकार नवल खाली ने अपना नामांकन दर्ज करवा ।बताते चलें कि नवल खाली अपने छात्र जीवन से ही जनहित मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहे हैं ।वर्तमान में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ने का उनका मकसद जनता को यह बताना है कि जरूरी नहीं नेता कोई बड़ी पार्टी का ही हो , उनका स्पष्ट कहना है कि वह जनता के बीच रहकर जनता से बातें कर उनकी समस्याओं पर कार्य करना चाहते है ।इसलिए वो लंबे समय से इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जन संवाद यात्रा करके जनता की कई समस्याओं के समाधान कर आगे बढ़ रहे हैं जिससे गांव गांव में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।अपनी जनसभा में पत्रकार नवल खाली ने कहा कि भाजपा कांग्रेस ने पहाड़ों की जनता को अपनी जागीर समझ लिया है। इनको लगता है कि जनता कोई भेड़ बकरी है जहां चाहें इनको ले जा सकते हैं ये उपचुनाव इसका बड़ा उदाहरण है।
दलबदलु नेता करोड़ो रूपये लेकर पार्टियां बदल रहे हैं और जनता को चुनाव में धकेलकर मौज उड़ाना चाहते हैं। जनता इनको सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।नवल खाली ने कहा कि नेताओं के सरंक्षण में अंकिता भंडारी हत्याकांड , पेपरलीक मामले , देहरादून में पहाड़ के बेटे रवि बडोला की हत्या जैसे संगीन मामले हो रहे हैं।नीति घाटी में पर्यटन विभाग और नेता मिलकर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर रहे हैं। विकास विकास चिल्लाने वाले ये नेता आजतक डुमुक गांव तक सड़क नही पहुंचा पाए , आज गोपेश्वर से लेकर पोखरी , जोशीमठ, के कई गांवों में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। निजमुला घाटी आज भी विकास से कोसों दूर है यहां सड़क ,शिक्षा और स्वास्थ्य के बुरे हालात हैं। उर्गम घाटी की सड़कों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।
नवल खाली ने कहा कि अपनी कुर्सी की चाहत में इन पार्टियों के मंत्री संतरी ,बड़े नेता बद्रीनाथ विधानसभा में डेरा डाल चुके हैं । इन नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि कभी गांवों में लोगों की पीड़ा पूछने आए क्या कभी ? रोजगार स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने के लिए इन्होंने कभी डेरा डाला क्या ?? जोशीमठ तपोवन आपदा में कभी एक दिन से ज्यादा रुके क्या ?इन नेताओं का जनता से सिर्फ वोट का नाता है बाकी जनता के दुख दर्द पीड़ा से इनको कोई सरोकार नहीं है।नवल खाली ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस के जीतने हारने से सत्ता में कोई परिवर्तन नही होगा ।
लेकिन जनता अपने निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को जितवाकर भेजेगी तो केंद्र तक के नेता हिल जायेंगे ।उन्हे तब पता चलेगा कि सत्ता की चाबी जनता के हाथ में है और फिर जनता की डर की वजह से इनके अधिकारी मंत्री संतरी गांव गांव घूमना शुरू कर देंगे जिससे जनता का ही भला होगा।
नवल खाली ने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है पहली बार जनता निर्दलीय प्रत्याशी को जितवाकर भेजेगी।

Post Views: 13

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

5 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

25 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

1 hour ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago