उत्तरकाशी पुलिस की पहल, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लिंकर लैम्प, चेतवानी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाये
*नागराजाधार के पास किया पुलिस सहायता बूथ स्थापित*
चारधाम यात्रा के मध्यनजर यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुचारु बनाने व आगामी मानसून सीजन/सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु *श्री अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* लगातार यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक उपायों को पूरा कर रहे हैं, संकरे, संवेदनशील व दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को चिन्हित कर वहां पर रात्रि व दिन के समय में वाहन चालकों सजग करने हेतु रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर लैम्प, चेतावनी बोर्ड व अन्य आवश्यक कार्य किये जा रहे।
एस0पी0 उत्तरकाशी के निर्देशन में कल *निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा *गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संवेदनशील व दुर्घटनाग्रस्त सम्भावित क्षेत्र गंगनानी, डबरानी, सोनगाड में सोलर ब्लिंकर लैम्प, चेतावनी बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर* लगवाए गये।
सुरक्षा की दृष्टि से *नागराजाधार, गंगनानी के पास एक पुलिस सहायता बूथ को भी स्थापित* किया गया है, जिसमें हर समय पुलिस की तैनाती रहगी, जो जाम की स्थिति से निपटने एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित रिस्पाँस देने के लिए तत्पर रहेगी।इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सोनगाढ में स्थापित अस्थाई पुलिस चौकी में नियुक्त पुलिस जवानों को संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी करने हेतु हेलमेट वितरित किये गये।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…