देहरादून शहर वासी ध्यान दें ! अंबेडकर जयन्ती की शोभा यात्रा के अवसर पर शहर के यातायात रूट में रहेगा बदलाव ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून शहर में आज अंबेडकर जयन्ती की शोभा यात्रा निकाली जायेगी ,जिसके साथ साथ यातायात भी चलेगा ।आम जनमानस को परेशानी ना हो इसलिए देहरादून पुलिस द्वारा यातायात रूट प्लान जारी किया है ।
यात्रा रूट- डी०एल0 रोड -बेनी बाजार – सुभाष रोड (PHQ) -पैसेफिक तिराह – ग्लोब चौक – ऑरियन्ट चौक -गांधी पार्क – अम्बेडकर पार्क – पल्टन बाजार – राजा रोड – गाँधी रोड – तहसील चौक- दर्शन लाल चौक – लैसडॉन चौक – कनक चौक – रोजगार तिराह – सर्वे चौक – करनपुर बाजार – नालापानी रोड – अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउण्ड पर समाप्त होगी ।देखिये क्या है प्लान –
 अंबेडकर जयन्ती की शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन किया जायेगा।
 शोभा यात्रा के डीएल रोड से चलने पर सभी जगह से यातायात सामान्य रहेगा।
 यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ता है तो उक्त स्थिति पर यातायात के सकुशल संचालन के लिए यातायात को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा।
 शोभा यात्रा के डीएल रोड से बेनी बाजार पहुँचने पर यातायात को बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर भेजा जायेगा। सर्वे चौक से बैनी बाजार की ओर जाने वाला ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा।
 शोभा यात्रा के बेनी बाजार से सुभाष रोड पहुँचने पर पैसेफिक तिराहा से बेनी बाजार जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक की ओर भेजा जाएगा।
 शोभा यात्रा के पेसिफिक तिराहा पहुँचने पर कनक चौक से पेसिफिक तिराहा की ओर जाने वाले यातायात ओरियंट / सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 शोभा यात्रा के ग्लोब चौक पहुँचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक आने वाले यातायात को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 शोभा यात्रा के ओरियंट चौक पास करने पर ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 शोभा यात्रा के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियण्ट चौक से घण्टाघर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा एवं चकराता रोड से दर्शन लाल जाने वाले यातायात को ओरियंट चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 शोभा यात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी जगह से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।
 शोभा यात्रा के राजा रोड पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
 शोभा यात्रा तहसील चौक पहुँचने पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा।
 शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पहुँचने पर तहसील चौक और बुद्धा चौक से दर्शन लाल चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा।
 शोभा यात्रा के लैंसडाउन चौक पहुँचने पर दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।
 शोभा यात्रा के कनक चौक पहुँचने पर ओरियण्ट चौक और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।
 शोभा यात्रा के सर्वे चौक पहुँचने पर कनक चौक क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा।
 शोभा यात्रा के करनपुर बाजार में पहुँचने पर सर्वे चौक से करनपुर बाजार की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा और सभी डायवर्ट प्वांइटो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
नोट-1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।
देहरादून पुलिस ने सभ्रान्त नागरिको/जनता से अपील है कि उक्त शोभा यात्रा के दृष्टिगत उक्त शोभा के मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

42 minutes ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

10 hours ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

10 hours ago

Minister Ganesh Joshi attends ‘Hamro Dashain Cultural Festival’, Honours Veer Naris and Ex-Servicemen

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…

10 hours ago

Kasiga School Hosts Inter House Cross Country Championship- 2026

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…

10 hours ago