Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार से ऋषिकेश 6 घंटे में… जाम हुआ उत्तराखंड, इस शहर में गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक – Uttarakhand

Haridwar to Rishikesh in 6 hours… Uttarakhand jammed, entry of vehicles banned in this cityइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी 16 दिन का समय बाकी है. इससे पहले ही पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं. इस वीकेंड लगातार तीन दिन की छुट्टियों के चलते भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे. इसके बाद उत्तराखंड में भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली और 40 से 45 मिनट के रास्ते को पूरा करने में लोगों को 5 से 6 घंटे लग गए. यहां तक कि नैनीताल में तो पर्यटकों की एंट्री ही बंद कर दी गई.30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है. इससे पहले ही उत्तराखंड में पर्यटकों के पहुंचने की कवायद शुरू हो गई है. हरिद्वार से लेकर मसूरी और नैनीताल में पर्यटक पहुंच रहे हैं. इस वीकेंड लगातार तीन दिन की छुट्टियों की वजह से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे. ऐसे में जाम की स्थिति बन गई, जहां 40 से 45 मिनट के रास्तों को पूरा करने में लोगों को करीब 5 से 6 घंटे का समय लग गया.उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर 6 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली. शनिवार और रविवार को नैनीताल, देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान पर्यटकों की इतनी ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी कि नैनीताल में पर्यटकों की एंट्री बंद करने की नौबत पैदा हो गई और पर्यटकों को नैनीताल जाने से रोक दिया गया.गाड़ियों को रोककर शटल सेवा चलानी पड़ीकैंची धाम की दूरी नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर है, जहां कार से पहुंचा जाए तो आमतौर पर 15-20 मिनट का समय लगता है. लेकिन शनिवार और रविवार को यहां इतना ज्यादा ट्रैफिक जाम था कि कैंची धाम के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की गाड़ियों को रोककर शटल सेवा चलानी पड़ गई और उन्हें कैंची धाम तक पहुंचाया गया. इन जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था.हरिद्वार से ऋषिकेश 6 घंटे में पहुंचे लोगउत्तराखंड के इन इलाकों पर इतना भीषण जाम लगा था कि लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. मिनटों का रास्ता घंटों में पूरा हुआ. हर घंटे इन इलाकों में तकरीबन 5 से 6 हजार गाड़ियां पहुंच रही थीं. ऐसे में जहां हरिद्वार से ऋषिकेश की 25 किमी की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को आमतौर पर 40 से 45 मिनट का समय लगता है. वहीं वीकेंड पर इसी जगह पर लोगों को पांच से छह घंटे का समय लग गया.सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जाम 5 बजे खुलाशनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिन की छुट्टियों की वजह से इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ी, जिसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई और सुबह 11 बजे से शुरू हुआ ट्रैफिक शाम करीब 5 बजे तक लगा रहा. कई जगहों पर तो रात को 8 बजे जाकर जाम खुला. चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी 16 दिन का समय बाकी है. इससे पहले ही पर्यटकों की इतनी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

2 hours ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

11 hours ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

11 hours ago

Minister Ganesh Joshi attends ‘Hamro Dashain Cultural Festival’, Honours Veer Naris and Ex-Servicemen

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…

11 hours ago

Kasiga School Hosts Inter House Cross Country Championship- 2026

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…

11 hours ago