*2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं – गणेश जोशी।*

*2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं – गणेश जोशी।*
 
*मंत्री बोले – हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे।*
 
*बस्तियों के नियमितिकरण के कार्य को गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार -गणेश जोशी*
 
कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मलिन बस्ति मामले पर मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा 2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कांग्रेस के पास आज मुद्दे नहीं बचे हैं। मलिन बस्तियों के नियमितिकरण का कार्य धामी सरकार गंभीरता पूर्वक कर रही है। उन्होंने कहा पूर्व में भी अध्यादेश लाकर हमारी सरकार ने मलिन बस्तियों वालों के आशियानों को टूटने से बचाया है। हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही बस्तिवासियों नियमितिकरण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने मलिन बस्तियों के लोगों से अनुरोध करते हुए वह कांग्रेस के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा हमारी सरकार किसी भी बस्ती को तोड़ने नहीं देंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2018 में बस्तियों को हटाने के आदेश भाजपा की सरकार ने नही बल्कि मा0 उच्च न्यायलय ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये थे। जिसमें मलिन बस्तियां भी प्रभावित हो रही थी। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मलिन बस्तियों में निवासरत हजारो परिवारों की चिन्ता करते हुए और उनके घरों को बचाने के लिये 03 बर्ष का अध्यादेश लाया और बाद में अक्टूबर 2024 तक 6 साल के लिये बढ़ा दिया गया था।
उन्होंने कहा हमारी सरकार ने देहरादून के साथ ही प्रदेश भर में 2016 तक बसी सभी 584 मलिनबस्तियों को अध्यादेश की जद में शामिल कर 584 बस्तियों में निवासरत लोगों के आशियानों को तोड़ने से बचाया उन्होंने कहा भाजपा सरकार हमेशा से ही गरीबो वंचितों की हितैषी रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बस्तियों के नियमितिकरण मामले में जनपद स्तर से सूचनाओं का संकलन की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने कहा बस्तियों के नियमितिकरण को राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago