Categories: hindiUttarakhand

ऋषिकेश एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने किया पर्दाफाश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल कराते पांच आरोपियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उत्तर टेलीग्राम के माध्यम से भेजे जा रहे थेपरीक्षा केंद्रों से परिक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से अभियुक्तों को उपलब्ध कराई जा रही थी। जिसके बाद आरोपी उसके उत्तर टेलीग्राम के माध्यम से भेज रहे थे। पुलिस के अनुसार, परीक्षार्थियों को नकल कराने में एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी शामिल थे। अभियुक्त द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को एमडी की परीक्षा में पास कराने के बदले में 50 लाख रुपए लिये गये थे।दो डॉक्टर भी शामिलबता दें कि पुलिस को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार देर रात को बैराज रोड पर एक टाटा सफारी संख्या DL3CW5412 में बैठे पांच व्यक्तियों को एम्स की एमडी परीक्षा में कांगडा हिमाचल के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन और टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके साथ दो डॉक्टर भी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी तीन लैब हैं जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी परिक्षार्थियों को नकल कराने के बदले में उनसे मोटी धनराशि लेता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago