जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नाबार्ड आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुयी संपन्न – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई, लघु सिंचाई, कौशल शिक्षा एवं सेवायोजन, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धीमी गति से संचालित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की सतत निगरानी करने तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अवसंरचना कार्यों की पहचान करने को कहा, ताकि ऐसे प्रस्ताव नाबार्ड के आरआईडीएफ के अंतर्गत प्रेषित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम)श्रेयांश जोशी ने जिले में आरआईडीएफ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समग्र स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं बेहतर कार्यान्वयन की बात कही।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, सीएचओ नितेंद्र सिंह, सीवीओ अशीम देब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, जनसमस्याओं का समय पर करें समाधान; लोगों को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर – myuttarakhandnews.com

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना…

2 minutes ago

पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत थलीसैंण में आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को…

3 minutes ago

पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित

पौड़ी- जनपद में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं…

24 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण  चिकित्सा…

45 minutes ago

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा, इस्तीफे की मांग –

 देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में शनिवार को ‘वोट…

56 minutes ago

राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

गणेश जोशी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति ठीक नहीं देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…

1 hour ago