उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन और मेला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र से अतिरिक्त सहयोग का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं और नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कुंभ मेले का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा।
‘उत्तराखंड का दशक’ बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
चारधाम यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित
सीएम धामी ने कुंभ के साथ साथ चारधाम यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की लाइफलाइन है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछले वर्ष यात्रा समाप्त होते ही अगली यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। हितधारकों के साथ लगातार बैठकें कर सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…