रालोद ने चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर – my uttarakhand news

 
देहरादून,राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड द्वारा देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके योगदान और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह देश के बड़े किसान नेताओं में शामिल थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह उपस्थित रहे, जिनका रालोद परिवार ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि उन्हें चौधरी अजीत सिंह के साथ कार्य करने का अवसर मिला और वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ भी वही कार्यशैली और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि रालोद आज किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान पप्पू मेजर सिंह चौहान को रालोद के SC/ST प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. यशवीर सिंह, पप्पू मेजर सिंह चौहान, संजय तितोरिया, रवीना पाली, संतोष यादव, मोहिनी चौधरी, राधा रानी सिंह चौहान, कजेंद्र कौर, मिस्टी चौहान, रीना चौहान, उज्जवल नायक, शिवराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

2 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

3 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

11 hours ago