देहरादून। उत्तराखंड में बीते चार दिन से रुक-रुककर हो रही वर्षा का क्रम अब भी जारी है। मंगलवार को भी पहाड़ से मैदान तक बादल मंडराते रहे और ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।इसके साथ ही चारधाम की चोटियों पर हिमपात के भी दौर हुए। निचले इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की सूचना है। मौसम के बदले मिजाज से पारे ने गोता लगाया है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है। जिससे पहाड़ों में तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है, मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठिठुरन लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
केदारनाथ में हल्का हिमपातमंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। दोपहर बाद आसमान में घने बादल उमड़ आए और हल्की बौछारों का सिलसिला शुरू हो गया। पहाड़ों में भी गरज के साथ वर्षा के दौर रुक-रुककर होते रहे। इस बीच केदारनाथ में हल्का हिमपात हुआ। अन्य चोटियों पर भी लगातार दूसरे दिन बर्फबारी के दौर होते रहे। हालांकि, अंधड़ और ओलावृष्टि का क्रम कुछ धीमा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ से मैदान तक पारा सामान्य से कम बना हुआ है।
मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है और यह पिछले नौ वर्ष में मई का सबसे ठंडा दिन रहा।वहीं, पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर शेष जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम खुलने की संभावना है।
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…