Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर सड़क हादसे,चमोली में पिता और बेटी की मौत,मसूरी और पौड़ी में दंपत्ति समेत 7 घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी: Uttarakhand road accident: उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। देहरादून से लेकर पहाड़ों में बीते कुछ दिनों से सड़क हादसों की लगातार घटनाएं सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में तीन बड़े सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। चमोली में सड़क दुर्घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि मसूरी में दो युवक व युवती गंभीर घायल हो गए। उधर पौड़ी जिले में कार में सवार पति पत्नी हादसे का शिकार हो गए, जिन्हें एसडीआरएफ ने बड़ी मुश्किल से रेक्क्यू कर बचाया है।शुक्रवार को चमोली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया जिसमें पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो घायल हैं। घायल को हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट करवाया गया। जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के सुतोल गांव से बुलेरो वाहन संख्या UK 11 TA 1293 ड्राइवर समेत 4 सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था।तभी पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिस वजह से वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे इस बीच पुलिस को भी बुलाया गया। हादसे में चमोली के सुतोल निवासी वाहन सवार भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।उधर मसूरी में झड़ीपानी-कोलू खेत शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मसूरी-झड़ीपानी-कोलू खेत शॉर्टकट मार्ग पर एक कार संख्या UK 07 BZ 1266 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक युवती की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने अपने वाहन से देहरादून हायर सेंटर भेज दिया है। युवती देहरादून के एक निजी यूनिवर्सिटी में पढती है।तीसरी घटना पौड़ी जिले के फरासू के पास हुई जहां पति पत्नी हादसे का शिकार हो गए। फरासू के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा। वाहन में 02 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और फरासू के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे गहरी खाई में पलट गया। वाहन में सवार एक महिला और एक पुरुष बुरी तरह फंसे हुए थे।घटना स्थल पर पहुंचते ही एसडीआरएफ टीम ने जनपद पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई की गहराई, घना अंधेरा और अत्यधिक चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, टीम ने कुशलता से रोप और स्ट्रेचर का उपयोग करके दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिनकी पहचान गजेन्द्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, और श्वेता, पत्नी गजेन्द्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वाराणसी के रुप में हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

1 hour ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

15 hours ago