Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर CM धामी सख्‍त, नियमावली के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाने के निर्देश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के लिए के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून से उत्तरकाशी व गौचर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया। इन दोनों स्थानों पर अभी हेली सेवाएं संचालित की जा रही हंै। मुख्यमंत्री ने शराब की दुकानों व बार को निर्धारित समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए हैं।प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कई भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल में देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हुई। इसके बाद ऋषिकेश में दो युवा सड़क दुर्घटना का शिकार बने। देहरादून के आशारोड़ी में ट्राला पलटने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।वहीं हरिद्वार में भी सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति काल का ग्रास बने। इससे पहले अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना में 38 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का बढऩा चिंताजनक हैं।दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से रोक के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर के साथ जांच और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के निर्देशमुख्यमंत्री ने चमोली के गौचर व उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके शीघ्र संचालन के लिए निविदा व अन्य सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

20 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

10 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

10 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

10 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

10 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago