Latest posts by Sapna Rani (see all)दढ़ियाल। उत्तराखंड के रानीखेत के लिए केंटर में लकड़ी की फंट्टी भरकर लेकर जाते समय टायर फटने के कारण केंटर गहरी खाई में पलट गया। जिसमें नगर निवासी युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक की टांग टूटने के साथ ही गम्भीर चोटें आईं हैं। मंगलवार की रात को कस्बा निवासी मतलूब 33 वर्ष केंटर में लकड़ी की फंट्टी भरकर उत्तराखंड के शहर रानीखेत जा रहे थे । केंटर को थाना अजीम नगर के नगलिया आकिल निवासी तौफीक चला रहा था।टायर फटने से गहरी खाई में पलट गई केंटरबुधवार सुबह लगभग चार बजे जैसे ही वह रानीखेत से पहले पहुंचे तो केंटर का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। जिससे कस्बे निवासी मतलूब 33 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक तौफीक के गम्भीर चोटें आईं हैं इसकी टांग भी टूट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दढ़ियाल से भी मृतक के स्वजन अख्तर अली, अजमत अली, हाजी इस्लाम, इस्लाम समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। पुलिस ने मृतक मतलूब के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि चालक तौफीक को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा है।मृतक के चार बच्चे हैंमृतक के शव को नगर दढ़ियाल लाया जा रहा है। मृतक अपने पीछे तीन लड़के तथा एक लड़की छोड़ गया। पत्नी सरताज जहां का रोते बिलखते हाल देखे नहीं बन रहा था।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…